Monday 25 October 2021

UPSC Topper 2021: IAS परीक्षा में किस राज्य से निकले कितने टॉपर्स, क्या है उनकी सफलता की कहानी

 UPSC Topper 2021: IAS परीक्षा में किस राज्य से निकले कितने टॉपर्स, क्या है उनकी सफलता की कहानी

ये हैं IAS परीक्षा के टॉप-10 टॉपर्स

1.  


1.शुभम कुमार (Shubham Kumar) बिहार के रहने वाले हैं और सिविल सेवा परीक्षा 2020 में पहली रैंक हासिल की है। बता दें कि इससे पहले शुभम ने आईआईटी बॉम्बे से बी.टेक में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। आईएएस एग्जाम में शुभम ने वैकल्पिक विषय के रूप में मानव विज्ञान के साथ परीक्षा पास की है।


2.   जागृति अवस्थी (Jagrati Awasthi) ओवरऑल सेकेंड रैंक हासिल करने वाली महिला उम्मीदवारों में टॉपर हैं। उन्होंने MANIT भोपाल से बीटेक में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से स्नातक किया है। भोपाल शहर के एक मध्यमवर्गीय परिवार से निकली जागृति ने यूपीएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया दूसरी और महिलाओं की फेहरिस्त में पहली रैंक हासिल की है। जागृति इससे पहले गेट एग्जाम में भी 51वी रैंक हासिल कर चुकी हैं।   

3.  अंकिता जैन (Ankita Jain) आगरा की बहु और दिल्ली की बेटी  ने UPSC के एग्जाम में देश में तीसरा स्थान प्राप्त कर सफलता का  परचम लहराया है। वर्तमान में वह ऑडिट एंड अकाउंट सर्विसेज मुंबई में तैनात हैं।       

4.  यश जालुका (Yash Jaluka) झारखंड प्रदेश के धनबाद जिले के झरिया में रहने वाले यश ने आईएएस एग्जाम में चाैथा स्थान हासिल किया है। यह धनबाद के लिए बेहद ही गर्व की बात है।

5.  ममता यादव (Mamta Yadav) यूपीएससी परीक्षा 2020 में पाँचवाँ स्थान हासिल करने वाली ममता ने इससे पहले भी वर्ष 2019 की परीक्षा में आल इंडिया 556वां रैंक प्राप्त किया था। उन्हें उस समय आईएएस का पद न मिलने पर उन्होंने वर्ष 2020 में दोबारा से परीक्षा दी और अपना मुकाम हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें: इस साल टॉप 10 में 3 टॉपर्स बिहार से, जानिये किस राज्य से बने हैं सबसे अधिक आईएएस

6.  मीरा ( Meera ) केरल राज्य के त्रिशूर शहर में कोलाझी नाम की एक छोटी सी जगह से निकली मीरा ऑलइंडिया आईएएस एग्जाम 2020 में छठी रैंक लाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।  

7.  प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) मूलरूप से बिहार में जमुई जिले के रहने वाले हैं। प्रवीण ने यूपीएससी की आईएएस परीक्षा में ऑलइंडिया 7वीं रैंक लाकर सफलता हासिल की है।  

8.  कार्तिक जीवनी (Kartik Jivani)  गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी कार्तिक ने यूपीएससी एग्जाम 2020 में 8वां स्थान हासिल किया है। कार्तिक ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई की है।

9.  अपाला मिश्रा (Apala Mishra) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2020 में नौवीं रैंक हासिल की है। अपाला गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-5 में ओलिव काउंटी में रहती हैं और वर्तमान में पेशे से डेन्टिस्ट हैं। पिता आर्मी में कर्नल और बड़े भाई मेजर पद पर रहते हुए देश को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

10.  सत्यम गांधी (Satyam Gandhi)  यूपीएससी परीक्षा 2020 में जहां बिहार के शुभम कुमार ने ऑलइंडिया पहला और प्रवीण कुमार ने सातवाँ स्थान हासिल किया है तो वहीं बिहार के ही समस्तीपुर के रहने वाले सत्यम ने आईएएस 2020 के परिणाम आने के बाद टॉप-10 सूची के दसवें पायदान पर अपनी जगह बनाई है। बता दें कि सत्यम पिछले ढाई सालों से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इसी मेहनत और लगन की बदौलत उन्होंने अपने आईएएस बनने के सपने को पूरा कर लिया है।

No comments:

Post a Comment